फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Report: घने कोहरे ने दी राजस्थान में दस्तक, अगले दो दिनों में बारिश की संभावना

Sun, 24 Dec 2023 01:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के पश्चिमी इलाके जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में एक सेमी से कम बारिश दर्ज की गई। शेष अधिकांश भागों पर दिनभर बादल छाए रहे। श्रीगंगानगर में सर्दी का प्रभाव अब एकाएक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में जिले में और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश दर्ज की गई। शेष अधिकांश भागों पर दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश के कई शहरों में रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा देखा गया, जिससे सड़कों पर विजिबिलटी काफी कम हो गई।

विज्ञापन


इधर दौसा जिले में घना कोहरा होने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर चल रहे डंपर के पीछे आ रही बस को घने कोहरे के कारण डंपर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

भरतपुर में रविवार सुबह से ही कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 से 60 मीटर तक रही। सुबह काफी गलन भी रही, जिसके कारण लोग घरों में दुबके रहे।
सुबह 9 बजे तक अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहा। शहरी इलाके में हल्की बूंदाबांदी के कारण सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई।

हालांकि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फतेहपुर में बीते 24 घंटों में न्यूनतम पारा 3 डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री था जो शनिवार रात बढ़कर 5.3 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


चूरू में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आई है। 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री से बढ़कर 8.4 डिग्री पहुंच गया। संगरिया में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री रहा है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें