फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का तपता रेगिस्तान बना बर्फ का टिला, अलवर और सीकर में पारा शून्य के पास

Sat, 13 Jan 2024 08:49 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में फिलहाल सर्दी से राहत नहीं मिल रही। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोटा संभाग में हुई बारिश के बाद अब वहां न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में पारा शून्य के आस-पास बना हुआ है। पिलानी, सीकर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, फतेहपुर, करौली और धौलपुर जिले में जबरदस्त शीतलहर देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान में करौली में न्यूतनतम तापमान 2.9, अलवर में एक डिग्री और धौलपुर में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री, पिलानी 2.2 डिग्री, गंगानगर 4.1 डिग्री, हनुमानगढ़ तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन कोहरे का प्रभाव फिर से बढ़ गया है। अलवर, बारां, भरतपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, सीकर, चूरू में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें