फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: बारिश के बाद कोहरे में लिपटा राजस्थान, जानिए क्या है 22 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

Sat, 28 Dec 2024 09:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

Rajasthan Weather Update Today : बारिश के बाद पूरा राजस्थान घने कोहरे की जद में है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर सहित 22 जिलों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान में बढ़ी धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जबरदस्त धुंध और कोहरे की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट है कि राजस्थान के 22 जिलों शनिवार को कोहरे का जबरदस्त असर रहेगा। इससे रेल, सड़क और हवाई मार्ग पर यातायात बाधित होने की आशंका है। शुक्रवार को भी राजस्थान में इंडिगो की तीन उड़ानों को खराब मौसम के चलते डॉयवर्ड करना पड़ गया था। 

विज्ञापन


राजस्थान से गुजरने वाले एनएच पर कोहरा और शीतलहर की चेतावनी
मौसम केंद्र ने राजस्थान से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर जयपुर से भरतपुर, जयपुर से सीकर और जयपुर से बीकानेर मार्ग पर अति घना कोहरा छाए जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान यहां विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी। जयपुर-अलवर, जयपुर-अजमेर व अजमेर-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 15, 65, 76, 89 और 12 पर भी अगले तीन दिन तक अति घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

सबसे सर्द दिन 
बारिश के चलते कई शहरों में दिन के अधिकतम तामपान में ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में दिन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। इसमें 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। चुरू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। अलवर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में 9.6 डिग्री, संगरिया में 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें