फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: आने वाले 48 घंटे चुभती-जलती गर्मी से दिलाएंगे राहत; एक जून को बारिश का अनुमान

Thu, 30 May 2024 08:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटे राहत देने वाले होंगे। इनमें 31 मई तक पूर्वी राजस्थान और एक जून को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान में गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कई दिनों ने तापमान का टॉर्चर झेल रहे राजस्थान के लिए आने वाले 48 घंटे राहत पहुंचाने वाले होंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। पूर्वी राजस्थान में हीट वेव कम चलेंगी और एक जून से हल्की बारिश भी होगी।

विज्ञापन


राजस्थान के अस्पताल लू-तपाघात के मरीजों से भरे पड़े हैं। पिछले कई दिनों से यहां रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। चूरू में पारा 50.5 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटे राहत देने वाले होंगे। इनमें 31 मई तक पूर्वी राजस्थान और एक जून को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। बुधवार को राजस्थान में कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। राजाधनी जयपुर की बात करें तो यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को इसमें मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचने के लिए बताए उपाए 
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्के-ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट पर रखा गया है, जिससे गर्मी से प्रभावित लोगों को तुरंत चिकिस्ता सुविधा मिल सके। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन भी लोगों को जागरूकर करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें