फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: पतंगबाजी में खलल डालने उमड़ रहे बादल, प्रदेश के इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी

Mon, 13 Jan 2025 08:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

उत्तर भारत में 14 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राजस्थान में 14 और 15 जनवरी को भरतपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर संभाग में बारिश की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति की पतंगबाजी पर बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विभाग ने 14 और 15 जनवरी को बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। दरअसल 14 जनवरी को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 14 जनवनी को भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में और 15 जनवरी को भरतपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर संभाग में बारिश की चेतवनी जारी की गई है। प्रदेश में बीते 48 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि के प्रभाव से जबरदस्त शीतलहर चल रही है। इसके चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। उच्च कक्षाओं के लिए स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन




घने कोहरे की चपेट में राजस्थान
बारिश के बाद अब प्रदेश में कोहरे का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है। कोहरे के प्रभाव से विजिबिलिटी काफी कम रह गई है। प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इनमें अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं।

कई जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी, बारिश और अतिशीत दिन
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश और अति शीत दिन दर्ज किया गया। इसके साथ ही 14 और 15 जनवरी को कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान में जयपुर, धौलपुर, झुंझुनू, सीकर और बांरा तथा पश्चिमी राजस्थान में चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश चूरू में 24 मि.मी. दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम 27.3 डिग्री डूंगरपुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अब सर्दी तथा कोहरे का प्रभाव और बढ़ेगा। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें