फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में सक्रिय नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें कैसा रहेगा फरवरी के पहले सप्ताह का मौसम

Thu, 30 Jan 2025 10:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में 24 घंटों में ही तापमान में अंतर बहुत ज्यादा हो रहा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री को छू गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 6 से 7 डिग्री तक का फर्क आया है। 2 फरवरी से फिर से प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटों में ही तापमान में विचलन का स्तर काफी ज्यादा हो गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के स्तर को छू गया है। निम्नतम न्यूनतम तापमान में भी तेज गिरावट आई है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र जयपुर की ओर से फरवरी के पहले सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें 2 फरवरी से 4 फरवरी तक प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका प्रभाव व्यापक रहेगा। जयपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग में इस विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हो सकती है। हवा में आर्द्रता की मात्रा 40 से 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिससे बारिश के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। 

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति 

  • प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। 
  • फतेहपुर में न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां 24 घंटों में ही न्यूनतम पारे में 6 डिग्री का अंतर आ गया है। वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से 12 डिग्री हो गया है।
  • प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान का स्तर 10 से 15 डिग्री के बीच रहा। अजमेर में न्यूनतम तापमान 12.1, भीलवाड़ा में 12.2, जयपुर में 12.6, सीकर में 12, कोटा में 10.8, चित्तौड़गढ़ में 10.2, डबोक में 12.6, बाड़मेर में 12.3, आबू रोड़ में 11.6, जैसलमेर में 10.9, फलौदी में 11.8, बीकानेर में 12.4, अंता में 12.4 व डूंगरपुर में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें