राजस्थान में अब बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज में ठंडक घोल दी है। शुक्रवार को टोंक, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, धौलपुर, अजमेर, जयपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बारिश और बूंदाबांदी हुई है।
दक्षिणी और पश्चिमी मानसून जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे राजस्थान में बारिश का प्रभाव भी बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि, मानसून का अब तक राजस्थान में प्रवेश नहीं हो सका है। लेकिन प्री- मानसून की बारिश ने गर्मी से राहत देने का काम जरूर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को टोंक, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, धौलपुर, अजमेर, जयपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बारिश और बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग की ओर से शाम सवा सात बजे जारी किए गए बुलेटिन में जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, धौलपुर, सवाई माधोपुर और बीकानेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।