फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: फरवरी में 35 डिग्री पहुंचा पारा, अब बारिश का अलर्ट, इन शहरों के लिए जारी हुई चेतावनी

Mon, 17 Feb 2025 08:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

प्रदेश का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी में ही पारा 35 डिग्री को छू गया है। नमी बढ़ने से अब बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने 18 से 20 फरवरी तक बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभवना है। 
विज्ञापन
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में  17 फरवरी की रात को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसकी वजह से  मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग ने 18 से 20 फरवरी के बीच प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इनमें 18 फरवरी को जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर में, 19 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में बारिश हो सकती है। वहीं 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर व जोधपुर में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई शहरों में अचानक मौसम बदल गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी के मध्य में ही प्रदेश का अधिकतम तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटों में बाड़मेर में 34.19 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम पारा 10 से 17 डिग्री के बीच चल रहा है। अधिकतम तापमान जहां सामान्य स्तर से 7 डिग्री तक अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगभग 5 डिग्री का फर्क है। अधिकांश शहरों में आर्द्रता का स्तर 15 से 50 प्रतिशत है, लेकिन कई शहरों में यह 80 प्रतिशत से ज्यादा भी है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा अधिकतम 32.4 व न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर अधिकतम 28.2 व न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर अधिकतम 28.9 व न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर अधिकतम 28 व न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा अधिकतम 30.1 व न्यूनतम 16.2 डिग्री, बाड़मेर अधिकतम 35 व न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें