फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: धोरों की धरती पर जल्द एक्टिव होगा पश्चिम विक्षोभ, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

Tue, 02 Apr 2024 01:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिलहाल मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 6 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि ऐसे में बारिश और ओले गिर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इन दिनों फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच गर्मी से राहत भी मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 6 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। ऐसे में बारिश और ओले गिर सकते हैं। अगर बीते शुक्रवार और शनिवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, इसके साथ ही पारे में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग का कहना है कि तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा 5 अप्रैल से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। ऐसे में मौसम एक बार फिर बदल सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें