फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: जयपुर समेत राजस्थान के कई इलाकों में तेज अंधड़, आसमान में छाए धूल के गुबार; जैसलमेर में ओलावृष्टि

Sat, 08 Jun 2024 09:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather Today Rajasthan: मौसम विभाग ने राजस्थान में तेज आंधी और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। शुक्रवार को जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई वहीं जैसलमेर में ओलावृष्टि हुई। 

विज्ञापन
राजस्थान के कई इलाकों में तेज अंधड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की तरफ से आ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में तेज आंधी आ सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। राजधनी जयपुर में शनिवार सुबह ही आसमान धूल से भर गया।

विज्ञापन


बीते 2 दिनों से राजस्थान के कई इलाकों में अंधड़ चल रहा है। इससे लू का असर खत्म हो गया है और अधिकतम तापमान में भी कमी आ रही है। बीकानेर, चूरू में हवा की रफ्तार 70 तो जयपुर में 48KM प्रति घंटा दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 जून को भी कुछ जिलों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।


जैसलमेर में ओले गिरे
झुंझुनूं के पिलानी में शुक्रवार दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। यहां एक इंच (24.5MM) बरसात दर्ज हुई। सीकर के फतेहपुर में भी 4 एमएम बारिश हुई। उदयपुर, भीलवाड़ा, समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही जैसलमेर में ओले भी गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें