राजस्थान में इसी जून महीने के आखिर तक मानसून आ सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हरियाणा के कुछ भागों में मॉनसून पहुंच गया है। हरियाणा के बाद अब राजस्थान में प्रवेश होगा।
राजस्थान के पड़ोसी राज्य हरियाणा तक मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले दो-तीन दिन में पूरे हरियाणा में मॉनसून छा सकता है। इसके बाद आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहने और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
विज्ञापन
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में 25-26 जून से बढोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून अगले 2-4 दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना है।
26 से 28 जून के दौरान दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कुछ दिन उमस रहेगी...
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिलों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के रहने से उमस भरी गर्मी दर्ज होने की सम्भावना है।