फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: दक्षिणी राजस्थान में आज भारी वर्षा की चेतावनी, कल से पूर्वी हिस्सों में मानसून रहेगा सक्रिय

Thu, 18 Jul 2024 07:55 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज दक्षिणी इलाकों में मानसून का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आज यानी गुरुवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में अति भारी वर्षा हो सकती है। मीनसून की टर्फ लाइन आज दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


हालांकि, बीते तीन दिन से राजस्थान में मानसून की स्थिति कुछ कमजोर पड़ी है। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 से 21 जुलाई तक प्रदेश के जयपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में भारी वर्षा होगी। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आज भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटे में राजस्थान में कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्ज की बारिश हुई है।

बांसवाड़ा में 120 एमएम तथा जालौर के सांचौर में 71 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के बांधों में इस दौरान करीब 16 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई है। कृषि विभाग ने 21 जुलाई तक खरीफ की फसलों में मूंग, तिल, मोठ, ग्वार और बाजरे की बुआई के लिए उपयुक्त समय बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें