फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather : राजस्थान में जोरदार बारिश, टोंक में 321MM पानी बरसा, शाहपुरा, भीलवाड़ा, बूंदी में मूसलाधार

Mon, 05 Aug 2024 10:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में सोमवार को ज्यादातर इलाकों में बहुत तेज बारिश हो रही है। टोंक में सबसे ज्यादा 321 एमएम बरसात हुई है। शाहपुरा, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर, बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, पाली में भी लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में टोंक जिले में सबसे ज्यादा 321 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा शाहपुरा में 213, बूंदी में 226, भीलवाड़ा में 206, अजमेर में 155, बारां में 185 और बूंदी में 190 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश भागों में आज आद्रता की मात्रा 75 से 100 प्रतिशत तक है, जिससे आने वाले 24 घंटों में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान की लाइफ लाइन माने जाने वाले सबसे बड़े बीसलपुर बांध में भी पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बीसलपुर में फिलहाल करीब 50 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड पानी की आवक हो रही है।

कोटा बैराज, कालीसिंध, पांचना के गेट खुले

भारी बारिश के चलते प्रदेश के अन्य बांधों में भी जबरदस्त आवक हो रही है। तेज आवक के चलते कोटा बैराज, कालीसिंध और पांचना बांध के गेट खोल दिए गए हैं। कालीसिंघ के 4, कोटा बैराज के 3 और पांचना बांध का एक गेट खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें