फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: मानसून का दूसरा चरण लेकर आया अति भारी वर्षा, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 25 Jul 2024 08:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

धौलपुर में कुछ ही घंटों में साढ़े चार इंच से ज्यादा पानी बरसा। अलवर और जयपुर ग्रामीण में भी जोरदार बारिश हुई। अलवर में 90 एमएम से ज्यादा, बारां में 80 एमएम से ज्यादा, जयपुर में 70 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में जोरदार बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून का दूसरा चरण पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में राजस्थान के कई इलाकों में भारी वर्षा से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक धौलपुर में रही। यहां कुछ ही घंटों में साढ़े चार इंच से ज्यादा पानी बरसा। अलवर और जयपुर ग्रामीण में भी जोरदार बारिश हुई।

विज्ञापन


गुरुवार को राजस्थान के सात जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से एकत्र किए गए डेली रेनफाल डाटा में गुरुवार को भी दौसा के खेडली में 68.5 एमएम बारिश हो चुकी है। इसके अलावा चूरू और उदयपुर में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में सर्वाधिक वर्षा धौलपुर में रही। यहां कुछ ही घंटों में साढ़े चार इंच से ज्यादा पानी बरसा। अलवर और जयपुर ग्रामीण में भी जोरदार बारिश हुई। अलवर में 90 एमएम से ज्यादा, बारां में 80 एमएम से ज्यादा, जयपुर में 70 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिन तक राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो बीते 24 घंटों में बांधों में 6.3 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की आवक हुई है। हालांकि अभी भी प्रदेश के 374 बांध पूरी तरह खाली हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें