फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: आज अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में बारिश, कल ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें

Tue, 14 Jan 2025 08:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: आज से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान में आज अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन
बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कई जिलों में जबरदस्त शीतलहर और कोहरा छाया हुआ है। वहीं आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पूरे उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। उत्तर से चलने वाली तेज ठंडी हवाओं को प्रभाव से सर्दी बढ़ेगी। आज जयपुर मौसम केंद्र की तरफ से अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो आज सुबह यहां मौसम साफ नजर आ रह है और मकर संक्रांति के मौके पर सुबह से यहां पतंगबाजी होने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। उसके बाद तापमान में इजाफा होगा।

कल मौसम सबसे ज्यादा खराब
15 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। प्रदेश के ज्यातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं अलवर, भरतपुर, बूंदी और धौलपुर में बुधवार को ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


घने कोहरे की चपेट में राजस्थान
बारिश के बाद अब प्रदेश में कोहरे का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है। कोहरे के प्रभाव से विजिबिलिटी कापी कम रह गई है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी है। आज, सीकर, टोंक, सवाई माधोपुर, चुरू, बीकानेर और हनुमानगढ़ में कोहरे का अलर्ट है, वहीं 15 जनवरी को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में घना कौहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अधिकतम 22.8 डिग्री दौसा में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही में 4 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अब सर्दी तथा कोहरे का प्रभाव और बढ़ेगा। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें