फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू में आज बारिश का अलर्ट जारी

Wed, 19 Mar 2025 07:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 19 व 20 मार्च को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अगले 48 घंटों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


बारिश और आंधी का अलर्ट
आज बुधवार को बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, गुरुवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनू, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 21 मार्च से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पढ़ें: फिर बरसेगी आग, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म...तापमान में फिर से आएगी तेजी; जानें हाल
विज्ञापन


तापमान में बढ़ोतरी संभव
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। राजधानी जयपुर में अगले एक सप्ताह में तापमान लगभग 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

बीते 24 घंटे में तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


अन्य प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा

  • अजमेर: अधिकतम 32.5°C, न्यूनतम 15.8°C
  • भीलवाड़ा: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 13.3°C
  • जयपुर: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 16.9°C
  • पिलानी: अधिकतम 31.1°C, न्यूनतम 13.5°C
  • सीकर: अधिकतम 29.5°C, न्यूनतम 10.5°C
  • कोटा: अधिकतम 32.9°C, न्यूनतम 15.8°C
  • चित्तौड़गढ़: अधिकतम 35.2°C, न्यूनतम 14.8°C

प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता 10 से 40 प्रतिशत के बीच रही। वहीं राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा, लेकिन 21 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें