फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: राजस्थान में भीषण ठंड, माउंट आबू में जमी बर्फ…पारा जीरो डिग्री पहुंचा; दो दिन बाद बारिश का अलर्ट

Sat, 18 Jan 2025 08:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather News: राजस्थान में भीषण ठंड की वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। हिल स्टेशन माउंट आबू पर पारा जीरो डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
भीषण ठंड से ठिठुरन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर से चलने वाली हवाओं के चलते राजस्थान में भीषण ठंड पड़ रही है। हिल स्टेशन माउंट आबू पर झील पूरी तरह जम चुकी है। यहां पारा जीरो डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन में भी शीतलहर चल रही है। वहीं प्रदेश में 20 व 21 जनवरी को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जयपुर, भरतपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग में बारिश हो सकती है। अगामी तीन दिनों तक प्रदेश में घने से अति घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों मे मौसम का हाल
शुक्रवार को बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा और कोल्ड-डे दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी राजस्थान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। इसमें भरतपुर में सर्वाधिक 4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सिरोही में  न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते कई जिलों में विजिबिलिटी में कमी आई है, जिसके चलते सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री व न्यूनतम 7.5 डिग्री, जयपुर में अधिकतम 18.5 व न्यूनतम 7.8, पिलानी में अधिकतम 16.7 व न्यूनतम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें