फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: झुलस गई धोरों की धरती...आज 22 जिलों में चली हीटवेव, चार शहरों में रेड अलर्ट जारी; जानें हाल

Tue, 08 Apr 2025 09:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Today: राजस्थान आज लू के थपेड़ों से झुलस गया। मंगलवार को प्रदेश में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश के 22 जिलों में भंयकर लू चली। इनमें से 4 जिलों में तो रेड अलर्ट जारी करना पड़ गया।

विज्ञापन
गर्मी से बुरा हाल - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान ने मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन देखा। कई शहरों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरे प्रदेश में हीट वेव का व्यापक असर नजर आया और 22 जिलों में लू ने हालात बेहाल कर दिए। इनमें पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के सातों संभागों में तापमान सामान्य से कम से कम 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। भीषण लू के चलते लोगों की हालत खराब हो रही है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका का निधन, राज्यपाल व सीएम भजनलाल समेत कई नेताओं ने जताया दुख    

मंगलवार सुबह तक मौसम विभाग ने 19 शहरों में लू की चेतावनी जारी की थी, जिनमें सिर्फ जैसलमेर को रेड अलर्ट श्रेणी में रखा गया था। लेकिन दोपहर तक हालात इतने बिगड़ गए कि राजधानी जयपुर सहित 22 जिले लू की चपेट में आ गए। हालात यह हैं कि रात 9 बजे तक भी गर्म हवाएं महसूस की जा रही हैं और तापमान में गिरावट नहीं हो रही।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश का तापमान और बढ़ सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल मई में पारा 50 डिग्री को पार कर गया था, लेकिन इस बार अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 46 डिग्री को पार कर गया है। बीते साल अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री था, जिससे इस बार की गर्मी कहीं अधिक तीव्र मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें