फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather : राजस्थान में आज फिर दिख सकता है रेत का बवंडर, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट

Tue, 16 Jun 2026 06:25 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Aaj Ka Rajasthan Mausam: राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 15 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिन मौसम सक्रिय रहने की संभावना है।
विज्ञापन
चूरू जिले में पिछले दिनों आया रेत का तूफान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी राजस्थान में आज फिर रेत का बवंडर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में मौसम सबसे ज्यादा सक्रीय है।  राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां अब पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय ट्रफ लाइन के असर से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

विज्ञापन




मौसम विभाग ने आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी राजस्थान के 22 शहरों में यलो श्रेणी का अलर्ट है जबकि पश्चिमी राजस्थान के 7 शहरों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, नागौर, पाली और फलौदी में आज 60 से 70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ बारिश तथा वज्रपात भी देखने को मिल सकता है। 
अगले पांच दिन मौसम तंत्र रहेगा सक्रीय
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब से बिहार तक सक्रिय मौसमी ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। यही वजह है कि अगले तीन से पांच दिनों तक बारिश और आंधी की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

यह भी पढें- CJP Protest in Jaipur: प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके को मारे थप्पड़, पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया

हालांकि इस बदले मौसम से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जयपुर, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, जैसलमेर और फलौदी में तेज आंधी का असर अधिक देखने को मिल सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें