Rajasthan Assembly Session Live: विधानसभा में शून्यकाल के दौरान एक तरफ विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव पेश किया तो दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला उठाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है और सत्र की शुरुआत के साथ ही सदन में सियासी गर्मी तेज होने के आसार हैं। गुरुवार से राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो तीन दिन तक चलेगी। इस दौरान कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन
जयपुर में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मुख्य सचेतक रफीक खान ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाओं जैसे हर मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है और जनता के सवालों का उसके पास कोई जवाब नहीं है।