फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: प्रदेश में आज बारिश और ओलों का अलर्ट, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Thu, 15 Oct 2026 06:37 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15-16 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट है। बीकानेर, हनुमानगढ़ सहित जयपुर-भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम बदलेगा।

विज्ञापन
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगह गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में विक्षोभ का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। बीकानेर और हनुमानगढ़ में ओले गिरने, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका है। श्रीगंगानगर और चूरू में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। नागौर, फलोदी और आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना है। डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में ओलावृष्टि का अलर्ट है।

जयपुर-भरतपुर संभाग में भी बारिश के आसार

पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग में भी 15 और 16 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग, झुंझुनूं, सीकर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अलवर, डीग, झुंझुनूं, सीकर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के कुछ क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं। जयपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका है। अजमेर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: सिस्टम से ऑटो जनरेट हुआ हाईजैक अलर्ट! जयपुर डायवर्ट करनी पड़ी एअर इंडिया की फ्लाइट

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों के साथ खुले में रखी कृषि उपज को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान लोगों को भी सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने की जरूरत है।

इस बीच, बुधवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

16 अक्टूबर के बाद मौसम होगा शुष्क

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 16 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 17 अक्टूबर से प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें