फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान वीडियो भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ी, अब दो नंबर को, 850 पदों के 5.4 लाख आवेदन

Wed, 27 Aug 2025 04:47 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की नई तारीख 2 नवंबर घोषित की। 850 पदों के लिए 5.40 लाख आवेदन किए गए हैं। एडमिट कार्ड अक्टूबर अंत में जारी होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा की तारीख बदल का आदेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में ग्रामीण विकास अधिकारी (Village Development Officer) बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस बहुप्रतीक्षित भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। पहले यह परीक्षा 31 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर 2 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 5 लाख 40 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि रिक्त पद केवल 850 हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए बोर्ड ने फैसला लिया कि परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाएगी, ताकि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की आवश्यकता न पड़े और परीक्षा पारदर्शी बनी रहे। एडमिट कार्ड अक्टूबर के अंत में जारी किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 जून से 18 जुलाई 2025 तक चली थी और इस दौरान रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए।

पात्रता और चयन प्रक्रिया क्या?

  • उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है, 12वीं स्तर पर विषय के रूप में या मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा।
  • आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, आरक्षण नियम लागू होंगे।
  • चयन दो चरणों में होगा, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन होगा।

ये भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों के लिए सरकार की नई डॉग पॉलिसी, 6 महीने से छोटे पिल्लों की नसबंदी पर रोक

विज्ञापन


दो वर्षों की प्रोबेशन अवधि में फिक्स वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 पर नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक दो वर्षों की प्रोबेशन अवधि में फिक्स वेतन मिलेगा। इसके बाद नियमित वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब कफ सिरप खरीदने पर देना होगा फोन नंबर – ICMR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें