फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पहली बार जयपुर में होगा आर्मी-डे परेड का आयोजन, सेना क्षेत्र से बाहर आमजन के सामने प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 10:27 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं, स्कूली और कॉलेज छात्रों, पर्यटकों और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की कि इस वर्ष 15 जनवरी को होने वाली आर्मी-डे परेड राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहली बार सेना क्षेत्र से बाहर आमजन के बीच आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के सम्मान में होगा और युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं, स्कूली और कॉलेज छात्रों, पर्यटकों और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आयोजन स्थल के चयन में दर्शक क्षमता, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

पढ़ें: उत्साह के साथ मनाया गया तीज का त्यौहार, महिलाओं ने सखियों संग पार्क में लिया झूलो का आनंद
विज्ञापन


आर्मी-डे परेड की प्रमुख झलकियां
  1. पैदल सैनिक दस्ते, टैंक, तोप, मिसाइल, भारतीय सेना बैण्ड का प्रदर्शन
  2. मोटर साइकिल शो और विभिन्न सैन्य झांकियां
  3. राजस्थान की संस्कृति का प्रदर्शन
विज्ञापन

शौर्य संध्या कार्यक्रम में युद्ध कौशल और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन
भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिम कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनजिन्दर सिंह ने बताया कि परेड से पहले रक्तदान शिविर, ऑनर रन, साइकिल रैली और “नो यॉर आर्मी” जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से दुनिया को बदलते भारत की उभरती तस्वीर दिखाई देगी और यह राजस्थान के लिए गौरव का अवसर होगा। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, मेजर जनरल अमर रामदासानी सहित सेना और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें