फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: RR-LSG के बीच मैच शुरू होने से पहले वर्चस्व की लड़ाई, खेल मंत्री चांदना ने कही ये बड़ी बात

Wed, 19 Apr 2023 05:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच आज राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के तहत मुकाबला होगा। मुकाबले से पहले खेल मंत्री अशोक चांदना ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
खेल मंत्री अशोक चांदना सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल बाद जयपुर को आईपीएल की मेजबानी मिली है, जो कि मैच के ठीक पहले विवाद में घिरते हुए नजर आ रही है। खेल मंत्री अशोक चांदना ने सीज करने तक की बात कर दी है। चांदना ने कहा, IPL के आयोजन से पहले RCA ने SMS स्टेडियम में दो नए सीटिंग बॉक्स का निर्माण करवाया है। RCA ने बेवजह कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन




मंत्री ने कहा, अस्थाई स्टैंड की वजह से खेल विभाग के कर्मचारी ऑफिस में भी नहीं जा पा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की ओर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में किए गए निर्माण को लेकर अब खेल मंत्री अशोक चांदना ने नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार शाम करीब छह बजे स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे चांदना ने कहा, RCA ने खेल परिषद के साथ हुए एमओयू का उल्लंघन किया है। स्टेडियम में निर्धारित स्थान से ज्यादा पर निर्माण कराया है। यह पूरी तरह से गलत है। इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। नोटिस दे दिया गया है। जरूरत पड़ने पर सील भी की जाएगी।

मंत्री अशोक चांदना ने कहा हम मैच के विरोध में नहीं है, सीलिंग नहीं हुई है, सिर्फ ऑफिस और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर करवाई की गई है।  जो भी जगह एमओयू में राजस्थान रॉयल्स को दी गई है उस पर आयोजन करने से कोई भी आपत्ति नहीं है। 
विज्ञापन


आईपीएल विवाद के कारण चाहे कुछ भी हो, परंतु इसके गर्भ में सिर्फ वर्चस्व की लड़ाई है। RCA के अध्यक्ष वैभव गहलोत जो कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं, पूरे प्रदेश में उनसे ताकतवर कोई नहीं है, जिसके चलते आईपीएल के आयोजक भी ताकतवर हैं। परिणाम स्वरूप प्रदेश क्रीड़ा पारिषद और खेल मंत्रालय को कोई खास तवज्जो नहीं मिल पाती है।  

राजस्थान रॉयल्स के स्टॉफ स्टेडियम में किसी को भी कहीं भी रोक देता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्रीड़ा पारिषद के अधिकारियों के भी पास जारी नहीं हुए है।  हर मैच में सैकड़ों वीआईपी पास जारी किए जाते हैं, जिसको लेकर हर बार विवाद होता रहा है। यह पास राजस्थान रॉयल्स जारी करती है, यह पास हर बड़े नेता के लिए एक स्टैटस सिम्बल बने हुए हैं, इसको पाने की चाहत में यह विवाद होते रहे हैं।

खेल मंत्री अशोक चांदना पहुंचे SMS स्टेडियम...
खेल मंत्री अशोक चांदना एसएमएस स्टेडियम के मुख्य गेट पर पहुंचकर बाउंसर और पुलिस को लगाई फटकार। बोले किस बात के लिए लगाए हुए है बाउंसर्स, क्यों खेल विभाग के कर्मचारियों को रोका जा रहा है। बाउंसर्स को बोले, यहां दादागिरी करना ठीक नहीं रहेगा, मुझे दिखाई मत दे जाना एसएमएस के मुख्य गेट पर। वहीं, मंगलवार देर रात RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत पहुंचे थे स्टेडियम और कहा था यहां किसी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें