फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : एसपी की जासूसी बनी चुनावी मुद्दा, डोटासरा बोले- सरकार को जांच कराने की भी नहीं है फुर्सत

Wed, 16 Oct 2024 06:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अलवर में एसपी की जासूसी इन चुनावों में बड़ा मुद्दा बन सकती है। बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने महिला आईपीएस के कॉल ट्रेस करने की बात उठाते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है लेकिन सरकार को जांच कराने की भी फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भिवाड़ी जिले की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी का कॉल ट्रेसिंग विवाद पर राजनीति गर्मानी शुरू हो गई है। कांग्रेस इसे चुनावी मुद्दा भी बना सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने बुधवार को उपचुनाव की तैयारियों से जुड़ी प्रेस कॉन्फेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की जासूसी का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी की जासूसी के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया। कांग्रेस वॉर रूम में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उपचुनावों की तैयारियों की जानकारी देने के लिए बुलाई गई थी। बातचीत के दौरान डोटासरा ने ज्येष्ठा मैत्रेयी की जासूसी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है और दूसरी तरफ IPS अधिकारी, जो देश की सबसे बड़ी नौकरी होती है, उसकी लोकेशन उसका मातहत ही ट्रेस कर रहा है तो यह गंभीर बात है। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास मामले की जांच करवाने तक का समय नहीं है क्योंकि वह तो अभी कांग्रेस पर आरोप लगाने में व्यक्त है। उन्होंने कहा कि इनके मामलों की जांच तो हम करवाएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों राजस्थान में भिवाड़ी जिले की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की जासूसी का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इसके बाद  ज्येष्ठा ने अपने जिले के साइबर सेल इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों को उनकी लोकेशन को लेकर लगातार जासूसी करने के आरोप में निलंबित कर दिया था।

हालांकि भजनलाल सरकार की तरफ से मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई लेकिन अब चुनावी बिगुज बजने के साथ कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला कर दिया है, जो कि भाजपा पर भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें