फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'गुलाबी नगरी' की इस मंडी में टमाटर का रेट पहले जैसा हो गया, भाव जानने के लिए तत्काल पढ़ें ये खबर

Sun, 20 Aug 2023 10:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिछले दिनों 300 रुपये किलो तक पहुंचे टमाटर के भाव में राजस्थान की सबसे बड़ी मुहाना फल सब्जी मंडी में गिरावट दर्ज हुई है। टमाटर के थोक भाव मुहाना मंडी में 40 रुपये किलो हो गए हैं।
विज्ञापन
टमाटर के भाव गिरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के बाजारों में टमाटर 70-80 रुपये किलो खुदरा में ठेलों और दुकानों पर बिक रहा है। लेकिन मुहाना मंडी में टमाटर 40 रुपये किलो हो गया है। अच्छी आवक होने से सब्जियों के दामों में बड़ी कमी आई है।

विज्ञापन


मुहाना फल सब्जी मंडी के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि आने वाले दिनों में टमाटर के भावों में और गिरावट होगी। अन्य सब्ज़ियों के दामों में भी लगातार गिरावट हो रही है।

मुहाना मंडी में सीजन की मुख्य सब्ज़ियों के थोक भाव इस प्रकार हैं

  • टमाटर- 40 से 45 रुपये किलो
  • अदरक (नई)- 70 से 80 रुपये किलो
  • नींबू- 15 से 20 रुपये किलो
  • लौकी- चार से पांच रुपये किलो
  • भिंडी- आठ से 10 रुपये किलो
  • कद्दू- पांच से छह रुपये किलो
  • पत्ता गोभी- 20 से 22 रुपये किलो
  • फूलगोभी- 28 से 30 रुपये किलो
  • मिर्ची- 10 से 15 रुपये किलो
  • खीरा देशी- छह से आठ रुपये किलो
  • खीरा विदेशी- 15 से 18 रुपये किलो
  • बैंगन- 10 से 12 रुपये किलो
  • धनिया- 25 से 30 रुपये किलो
  • पालक- 15 से 18 रुपये किलो
  • आलू- 10 से 12 रुपये किलो
  • प्याज- 13 से 15 रुपये किलो

टमाटर नासिक, औरंगाबाद और बेंगलुरु से आ रहा

विज्ञापन

जयपुर फल और सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया, मुहाना मंडी में सब्जियों की आवक अन्य प्रदेशों से हो रही है। मुहाना मंडी में नींबू महाराष्ट्र के श्री गोंडा और मध्यप्रदेश से आ रहा है। अदरक बेंगलुरु से आ रही है। वहीं टमाटर नासिक, औरंगाबाद और बेंगलुरु से आ रहा है। हरी मिर्च मध्यप्रदेश से आ रही है। फूल गोभी पुष्कर और मध्यप्रदेश से आ रही है। पत्ता गोभी महाराष्ट्र के सटाना से आ रही है।

टमाटर के भाव अब कम होने लग गए हैं। क्योंकि अन्य स्थानों से मुहाना मंडी में टमाटर की आवक शुरू हो चुकी है। अगस्त के अंत तक भाव और कम हो जाएंगे। वहीं अन्य सब्ज़ियों के दामों में गिरावट देखने को मिली है। अधिकांश सब्ज़ियों के थोक भावों में कमी आ गई है। जिससे आम जन को महंगाई से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें