विधानसभा में सोमवार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सवाल के जवाब में सरकार ने जानकारी दी कि राजस्थान सरकार अग्निवीरों को भी कारगिल पैकेज देगी। सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष का सवाल था कि क्या सरकार प्रदेश के अग्निवीर सैनिकों के शहीद होने पर केंद्र के अतिरिक्त कोई राहत पैकेज देने का विचार रखती है? यदि हां, तो क्या और नहीं, तो क्यों? विवरण सदन की मेज पर रखें।
इसके जवाब में सरकार ने बताया कि अग्निवीर भी सशस्त्र सेनाओं का अंग है अत: यदि उसे बैटल कैज्युअल्टी (फैटल) घोषित किया जाता है तो अग्निवीर को भी राज्य सरकार द्वारा कारगिल पैकेज के तहत देय समस्त सुविधाएं लागू होंगी।
मौजूदा कारगिल पैकेज की शर्त
किसी सैनिक के शहीद होने पर राज्य सरकार द्वारा घोषित कारगिल पैकेज के तहत सशस्त्र सेनाओं एवं CAPF (पूर्व में CPO) के मुख्यालयों द्वारा जारी बैटल कैज्युअल्टी/ स्थाई विकलांगता प्रमाण-पत्र एवं CAPF (पूर्व में CPO) द्वारा ऑपरेशन कैज्युअल्टी/ स्थाई विकलांगता प्रमाण-पत्र जारी होने पर कारगिल पैकेज देय है।