फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Premier League: प्रीमियर लीग की 19 अगस्त से होगी शुरुआत, देसी खिलाड़ी होंगे इसके सितारे

Mon, 31 Jul 2023 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Premier League: राजस्थान प्रीमियर लीग की शुरुआत आगामी 19 अगस्त से होगी। इसमें छह टीमें भाग लेंगी, जिसमें राजस्थान के खिलाड़ियों को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों संग खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार को जयपुर के पांच सितारा होटल में इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि 19 अगस्त से जोधपुर में शुरू होने वाले आरपीएल में छह टीम हिस्सा लेंगी। इसके लिए एक अगस्त से टीम की खरीद के लिए बिड शुरू की जाएगी. जिसकी जानकारी आरसीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीम को खरीदने के लिए बोली लगानी होगी। वैभव गहलोत ने बताया कि छह टीमें इस प्रकार होंगी। जयपुर, जोधपुर, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा और उदयपुर जिसके लिए बड़े उद्योग घराने बोली लगाएंगे। 

इन टीम में सात इंटरनेशनल खिलाड़ी भी होंगे और 10 आईपीएल के खिलाड़ी भी इस आरपीएल में राजस्थानी खिलाड़ियों के साथ खेलते नजर आएंगे। गहलोत ने बताया कि सभी मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे, जो जयपुर और जोधपुर के स्टेडियम में खेले जाएंगे। गहलोत के अनुसार एक दिन में दो मैच होंगे। एक दिन के उजाले में और दूसरा दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। कुल 34 मैच खेले जाएंगे, प्रत्येक मैच 20 ओवर का होगा। 
विज्ञापन


वैभव गहलोत ने बताया कि आरपीएल की ट्रॉफी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की है, जिसके लिए चांदी की ट्रॉफी पर सोने का काम किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि यह अभी सिर्फ प्रारम्भिक सूचना दी जा रही है। बाकी की सभी जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें