फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: मंत्री रामलाल जाट ने कहा- CM गहलोत हमारे नेता, जो भ्रष्टाचार करेगा, उसे जेल जाना ही होगा

Mon, 17 Apr 2023 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हमारी पार्टी में भी अगर कोई भ्रष्ट होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करते हैं। बीजेपी बोल रही हम भ्रष्ट नहीं हैं, लेकिन इसका सर्टिफिकेट तो जनता देगी। ये बातें गहलोत सरकार में मंत्री रामलाल जाट न कही।
विज्ञापन
मंत्री रामलाल जाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में कहा था कि केंद्र सरकार एक उद्योगपति के पक्ष में नीतियां न बनाए। ऐसी नीतियां बनाई जाए, जिससे सभी उद्योगपतियों को फायदा मिले। लेकिन बीजेपी तो केवल एक उद्योगपति का ही भला कर रही। ये बातें मंत्री रामलाल जाट ने कही।

विज्ञापन


रामलाल जाट ने जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए कहा, जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे तो उनकी एक सभा किसी खेत में होनी थी। लेकिन उनके ही कार्यकर्ता ने खेत में पानी छोड़ दिया। इसकी जानकारी जब प्रशासनिक अधिकारियों ने नेहरू को दी, तब जवाहरलाल नेहरू ने कहा, सभा वहीं होगी और कार्यकर्ता से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो कार्यकर्ता ने कहा, आप तो प्रधानमंत्री बन गए मुझे क्या मिला। राजाओं और अंग्रेजों की गुलामी से हटकर एक प्रधानमंत्री की सभा में कोई व्यक्ति पानी छोड़ देता है तो भी कांग्रेस को साथ लेकर चलती है। पार्टी हमेशा से सही सबको साथ लेकर चलती है।

इशारों ही इशारों में रामलाल जाट ने सचिन पायलट पर लगाए आरोप...
रामलाल जाट ने कहा, कुछ लोग पार्टी में ऐसे आ जाते हैं, जिससे पार्टी बदनाम होती है। कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। नए जिलों को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं, जिलों के पटवार और सरपंच से राय मांगी जा रही है। रामलाल जाट ने कहा, महंगाई राहत कैंप की शुरुआत 24 अप्रैल से आम जनता को राहत कैसे मिले, इसको लेकर मैंने सुझाव दिए हैं। इस कैंप में आम जनता को कैसे जोड़े, इसको लेकर भी मैंने सुझाव दिए हैं। ताकि कैंप के जरिए प्रदेश की जनता को राहत मिल सके। कैंप से पहले कार्यकर्ताओं को इस कैंप के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यकर्ता ही घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताएगा। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें