फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जून से, सीएम गहलोत ने दी वित्तीय स्वीकृति

Mon, 17 Apr 2023 05:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Games: राजस्थान में 23 जून से राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। सीएम अशोक गहलोत ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 130 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एक बार फिर से राजीव गांधी ग्रामीण खेलों के साथ शहरी ओलंपिक खेलों का बिगुल बजेगा। ग्रामीण ओलंपिक की सफलता और खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए अब ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का एक साथ आयोजन होगा। इन खेलों के आयोजन में लगभग 130 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयोजन के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


खेलों का शुभारंभ 23 जून, 2023 से होगा। शीघ्र ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खेल दिवस 29 अगस्त, 2023 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए घोषणा की थी। 

इन खेलों का होगा आयोजन...

  • ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी, खो-खो (महिला वर्ग), शूटिंगबॉल (पुरूष वर्ग), टेनिसबॉल क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, रस्साकशी (महिला वर्ग) खेल होंगे।
  • शहरी क्षेत्र में कबड्डी, बास्केटबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो (महिला वर्ग), फुटबॉल (पुरूष वर्ग), वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100, 200 व 400 मीटर) खेलों में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 
  • खेलों से राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों का वातावरण तैयार कर प्रदेशवासियों को खेलों से जोड़कर मैदान तक लाना है। 
  • शारीरिक और मानसिक तनाव से दूर कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें