फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस विधायक बोले- पायलट को दरकिनार कर चुनाव नहीं जीत सकते, पार्टी छोड़ने की बात नेताओं का शिगूफा

Fri, 28 Apr 2023 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Politics: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थित कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा, पायलट कांग्रेस में ही रहेंगे। वो पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। पायलट के कांग्रेस छोड़ने की बात बड़े नेताओं का शिगूफा है, जो पायलट को साइड लाइन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा, सचिन पायलट को किस तरह से दरकिनार किया जाए, इसलिए बड़े नेताओं ने यह शिगूफा छोड़ा है कि सचिन पायलट पार्टी छोड़ेंगे। जबकि वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। कांग्रेस में ही रहेंगे। जो नेता पार्टी में पायलट को साइड लाइन करना चाहते हैं, उन्होंने यह शिगूफा छोड़ा है।

विज्ञापन


विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा, पायलट कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा है। यह बात वह पहले भी कह चुके हैं। लेकिन कुछ बड़े नेता चाहते हैं कि सचिन पायलट को दरकिनार किया जाए।



सोलंकी ने कहा, राजस्थान में सबके सामूहिक प्रयास से ही सत्ता वापसी संभव है। सबको मिलकर ही चुनाव लड़ना होगा। सचिन पायलट को दरकिनार कर चुनाव नहीं जीता जा सकता है, जिस चेहरे पर वोट पड़े थे, उसे जब तक सामने नहीं लाएंगे, तब तक सत्ता वापसी सम्भव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें