फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: विधायक सुभाष गर्ग के आरोप- सीएम भजनलाल के गृह जिले में हो रहे गलत काम

Fri, 14 Jun 2024 06:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग का एक ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में कुछ लोग सीएम के संबंधों का डर दिखाकर पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाकर गलत काम करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक सुभाष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए के सहयोगी दल आरएलडी के विधायक सुभाष गर्ग ने राजस्थान में बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में उनका नाम लेकर कुछ लोग पुलिस और प्रशासन पर गलत काम करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि वे अधिकारियों को निर्देश दें कि वे कानून सम्मत काम करें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुभाष गर्ग पिछली गहलोत सरकार में मंत्री थे। लेकिन इसके बाद आरएलडी और बीजेपी का गठबंधन होने से वे एनडीए का हिस्सा बन गए। सुभाष गर्ग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले से ही आते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने सीएम से मिलने का समय भी मांग रखा है।

एक्स पर लिखा...
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी कृपया संज्ञान लें कि भरतपुर में कुछ लोग आपके संबंधों का डर दिखाकर पुलिस व प्रशासन पर नाजायज़ दबाव बनाकर ग़लत काम करवाने का प्रयास कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर पर जांच करवा कर ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ आवश्यक कार्रवाई करें तथा उच्च अधिकारियों को भी निर्देशित करें कि क़ानून सम्मत व नियमानुसार कार्य करें।मैंने व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी अनुरोध करने के लिए समय मांग रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें