फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: मदन दिलावर का यू टर्न, आदिवासियों के मुद्दे पर विधानसभा में माफी मांगी

Thu, 18 Jul 2024 01:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आदिवासियों पर बयान को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को विधानसभा में माफ़ी मांग ली। कांग्रेस ने आदिवासियों पर बयान के मुद्दे पर दिलावर का बहिष्कार कर रखा था। दिलावर के माफी मांगने के बाद कांग्रेस ने बहिष्कार खत्म कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यू-टर्न लेते हुए आदिवासियों को लेकर दिए अपने बयान पर गुरुवार को विधानसभा में माफ़ी मांग ली। हालांकि, दो दिन पहले ही दिलावर ने इस मामले में बयान देते हुए कहा था कि वे किसी भी हालत में माफी नहीं मांगेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही स्पीकर वासुदेव देवनानी ने प्रश्नकाल से पहले ही दिलावर को दो मिनट बोलने की अनुमति दी। इसके बाद दिलावर ने कहा कि मैं खुद आदिवासी हूं। आदिवासी हिंदू समाज का श्रेष्ठ अंग हैं और मेरे बोलने से किसी को कष्ट हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं।

आदिवासियों को लेकर डीएनए वाले बयान के खिलाफ कांग्रेस और बीएपी ने मदन दिलावर का सदन में बहिष्कार कर रखा था। दिलावर जब भी सदन में शिक्षा से जुड़े सवालों या किसी मुद्दे का जवाब देने खड़े होते थे, विपक्ष हंगामा करता था। विपक्ष दिलावर के माफी मांगने और पद से हटाने की मांग पर अड़ा था और दिलावर को नहीं सुनने की घोषणा कर रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें