फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: गहलोत ने कहा- टिकट मांगों मत...और अगर बड़े नेता टिकट देने की बात कहें तो विश्वास भी मत करो

Thu, 11 May 2023 02:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पंडित नवल किशोर शर्मा के मूर्ति अनावरण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंडित जी को याद करते हुए एक प्रसंग के माध्यम से युवाओं को बड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेता पंडित नवल किशोर शर्मा की मूर्ति अनावरण के अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने युवाओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा, पंडित जी (बाउजी) ने मुझे कहा था कि टिकट मांगना मत, पर बड़े नेता अगर टिकट दें तो माना मत करना।

विज्ञापन


गहलोत बोले कि बस यही शिक्षा मुझे राजनीति में इतना आगे लेकर आई है। तीन बार मुख्यमंत्री बना, सांसद बना और मंत्री रहा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ। बाउजी का मंत्र बड़ा काम आया और सभी के काम का है। गहलोत के बयान को कांग्रेस के नेताओं के बीच एक बड़ी शिक्षा और संदेश के रूप में देखा जा रहा है। 



कांग्रेस में अंदरुनी चर्चा है कि कई विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं, चूकि चुनाव में कम समय ही बाकी है। इसलिए सभी नेता टिकट के जुगाड़ में लगे हुए हैं। गहलोत का संदेश साफ है कि टिकट मांगों मत, कोई नेता दे तो माना मत करो। गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट के लिए भी कहा कि सब कहते हैं कि अशोक गहलोत ने सभी को पानी पीला दिया है। परंतु मैंने अपना काम सभी को साथ लेकर आगे बड़ा हूं। मैंने अपनी लकीर बड़ी कि है, किसी की लकीर छोटी नहीं की।
विज्ञापन


यही कारण है कि मैं तीन बार का मुख्यमंत्री बना हूं, आप सभी के आशीर्वाद से। गहलोत बोले कि जो भी सिर्फ मांगने में लगा रहता है वो आगे नहीं बढ़ सकता है। आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी की जरूरत है, सिर्फ लॉयल ही आगे जाएगा। जो भी अपने नेताओं पर साथ और विश्वास रखेगा, वो आगे जाएगा ही। गहलोत बोले कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें