फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सितंबर में आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, युवाओं को मिलेंगे मौके, सीएम का चेहरा गहलोत ही

Fri, 11 Aug 2023 02:25 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीसीसी के कांग्रेस वार रूम में लोकसभा संगठनात्मक और पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों की चल रही बैठक खत्म हो गई है। टिकट वितरण को लेकर रणनीति पर बात हुई। कांग्रेस की पहली लिस्ट सितंबर में आएगी। इस बार युवाओं को ज्यादा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
जयपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के केंद्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में आज जयपुर में पीसीसी वार रूम में लोकसभा वार पर्यवेक्षकों के साथ बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक और नाम लिए गए। इस बार युवाओं को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


25 लोकसभा प्रभारियों को में से प्रत्येक को आठ-आठ विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा सौंपा गया है। कुल 200 विधानसभा सीटों पर अब तक की एक्सरसाइज रिपोर्ट और जिताऊ और टिकाऊ नामों का ब्यौरा मांगा गया हैं। सभी प्रभारियों को ग्राउंड रियलिटी के आधार पर सियासी समीकरण भी बताने को कहा गया है। बैठक में मधुसूदन मिस्त्री, शशिकांत सेंथिल, सीएम अशोक गहलोत,  प्रभारी सुखजिंदर सिंह, पीसीसी चीफ डोटासरा मौजूद रहें।

ये रहे बैठक में मौजूद 
AICC के  सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री, ऑब्जर्वर शशिकांत सेंथिल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, तीनों सह प्रभारी-अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह और काजी निजामुद्दीन बैठक में मौजूद हैं। सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की वास्तविक स्थिति कैसी है। लोकसभा और विधानसभा वार केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षकों से यह जानने का प्रयास कर रहा है कि किस तरह के हालात क्षेत्र में हैं। सियासी समीकरण क्या हैं। मुद्दे क्या हैं। जनता की नब्ज अबकी बार टटोलना जरूरी है। एंटी इनकंबेंसी नहीं बनने का कारण क्या है। सभी को फील्ड में जाकर देखने और रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


पब्लिक फीडबैक संगठन और सरकार तक पहुंचाया जा रहा
आगामी चुनाव में पर्यवेक्षकों से पूछा गया है कि वो किस प्रकार से कांग्रेस को मजबूत करने का काम अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर करेंगे ?  यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें प्रारंभिक स्तर पर पार्टी संगठन और सरकार में कॉर्डिनेशन कर जनहित के मुद्दों को भी सेलेक्ट किया जा रहा है। पब्लिक फीडबैक संगठन और सरकार तक पहुंचाया जा रहा है।  प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं का कितना धरातल पर कितना प्रभाव है। इसकी ग्राउंड रिपोर्ट भी ली जा रही है, जो पॉज़िटिव है।

गहलोत और पायलट ने लिया बैठक में हिस्सा
लोकसभा वार हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक भी शुरू हो गई। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सुलह के बाद पहली बार बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में कांग्रेस हाईकमान ने केसी वेणुगोपाल और मधुसूदन मिस्त्री को भेजकर नया संदेश देने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बहुत से मंत्री पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य हैं। जो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री के कामकाज, घोषणाओं और उपलब्धियों की सराहना करते नज़र आ रहे हैं। उनकी ओर से कहा गया है कि सीएम गहलोत के शानदार योजनाओं और संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट होने जा रही है।

वेणुगोपाल ने गहलोत और पायलट से की बातचीत 
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल गुरुवार को देर रात जयपुर आ गए थे। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत के पास मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के हालचाल जाने और
दोनों नेताओं के बीच काफी देर अकेले में चर्चा हुई। आज सुबह ही केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री निवास पर सीएम गहलोत से बातचीत कर राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी ली है। कांग्रेस के वार रूम में हो रही बैठक में भी वह सीएम गहलोत के साथ ही आए। सचिन पायलट से भी वेणुगोपाल ने बातचीत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें