राजधानी जयपुर में बनी पार्क थाने के एक कांस्टेबल ने अपने घर पर फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों की जांच में पुलिस लग गई है। बनी पार्क थाने के कांस्टेबल मंगल चंद सैनी ने मंगलवार को राजावास इलाके में स्थित गणपति नगर अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल की बेटी की तीन सितंबर को सगाई होने वाली थी।
एसीपी चौमू कैलाश जिंदल ने बताया कि बनी पार्क थाने में एएसआई की विदाई पार्टी थी। खाना खाने के बाद वह घर के लिए निकला था, घर आने के बाद परिवार से बात की। फिर सोने चला गया। सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बता दें कि कांस्टेबल के दो बेटियां एक बेटा है। परिवार काफी समय से गणपति नगर में रह रहा है। पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मोबाइल को अपने कब्जे में लिया है। परिवार के सदस्यों और थाने के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। उसके साथ किस प्रकार की स्थिति हुई कि उसे आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा।