फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पीयूष गोयल बोले- देश की जनता तुष्टिकरण नहीं सशक्त भारत देखना चाहती है, गहलोत सरकार पर लगाए ये आरोप

Mon, 19 Jun 2023 04:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ वैशाली नगर गांधी पथ ज्वेलर्स रिसोर्ट में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में सीनियर सिटीजन, पेंशनर, CA, वकील और पूर्व सैनिक सहित विभिन्न वर्ग प्रतिनिधि मौजूद रहे। जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री राजपाल और विधायक मदन दिलावर भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अधिवक्ता संघ, भूतपूर्व सैनिकों, चार्टड अकाउंटेंट और खिलाड़ियों से मुलाकात कर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीयूष गोयल ने मुद्रा लोन योजना के लाभार्थियों से भी संवाद किया।

विज्ञापन


अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि 272 स्लाइड भी कामों को गिनाने के लिए कम पड़ गई। देश की 140 करोड़ जनता से प्रधानमंत्री मोदी का सीधा जुड़ाव है, क्योंकि लोगों के जीवन में वाकई परिवर्तन आया है। मोदी सरकार ने इन नौ साल में भारत को पांचवी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में प्रस्तुत किया है। इसी का परिणाम है कि आज विश्व का हर देश भारत के साथ व्यापार करने को आतुर है।

पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराए, जिसमें आठ लाख करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा 11.70 लाख लोगों को शौचालय, आयुष्मान योजना में 60 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया। जंगलों और सूदूर गांवों में बसे 3.5 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन को सुगम बनाया है। उन्होंने कहा कि देश में टैक्स पेयर लोगों का पैसा पहली बार बिना भ्रष्टाचार के देश के विकास में काम आ रहा है।
विज्ञापन


आम आदमी का जीवन बेहद सरल हुआ है, जिसमें रोजमर्रा, स्वास्थ सेवाओं, किसानों को सम्मान निधि, फसलों के बीज, खाद्य और सस्ते लोन बांटे हैं। उन्होंने कहा कि नौ साल में शोषित, पीड़ित, वंचित और समाज के सबसे अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है। एयरपोर्ट, रेलवे और एक्सप्रेस वे बनाने में मोदी सरकार ने तेज रफ्तार से काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के अगले सप्ताह होने वाले अमेरिका दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी अमेरिकी संसद कांग्रेस को दूसरी बार संबोधित करेंगे। विश्व के इतिहास में विस्टन चर्चिल और नेल्सन मंडेला के बाद यह सौभाग्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को ही मिला है।

गहलोत सरकार पर निशाना...
गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए गोयल ने कहा कि देश की जनता को तुष्टिकरण वाली नहीं सशक्त्त सरकार चाहिए। गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि साढे चार साल जनता को विकास से वंचित रखना ही भ्रष्टाचार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अलवर में चंबल से पानी लाने के लिए केंद्र सरकार ने 5,782 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है, लेकिन प्रदेश की भ्रष्ट गहलोत सरकार ने उसे भी अटका दिया। कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे तक पूरे नहीं कर पाई। बेरोजगारी भत्ता और किसानों की कर्जमाफी जैसे वादे सफेद झूठ निकले। प्रदेश में आज उद्योग, व्यापार चौपट हैं, विकास की गति पूरी तरह रूक चुकी है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार गहलोत सरकार नहीं गहलूट सरकार है, जिसने हर क्षेत्र में प्रदेश की जनता को लूटा है। सरकार के विधायक और मंत्री अवैध खनन में लिप्त हैं। पेपर लीक हो या अपराध हर क्षेत्र में प्रदेश पिछड़ा है। राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल में भारत की साख को विदेशों में बढ़ाया है। आपातकाल की स्थिति में भी भारत के नागरिकों को संकट से निकालकर लाने में मोदी सरकार की बड़ी भूमिका रही है।

सांसद राठौड़ ने कहा, हम सौभाग्यवान हैं कि गोयल के साथ 24 घंटे रहने का अवसर मिला। राजस्थान में साल 2013 में जब बीजेपी सरकार आई, उस समय गोयल ने 90 हजार करोड़ का ऋण कम कर राजस्थान की मदद की। राठौड़ ने कहा, आज की मोदी सरकार में पीयूष गोयल बात करते हैं तो विश्व में भारत का झंडा बुलंद करके रखते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कहा, बलात्कार की मार हो या मर्डर उन तमाम मामलों में हमें शर्मसार होना पड़ता है।

वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी की सरकार है जो बाहरी सुरक्षा लोगों को उपलब्ध करवा रही है। राजस्थान में आम नागरिक सुरक्षित नहीं है। यहां पर सीएम के पोस्टर की सुरक्षा देने के लिए पुलिस खड़ी हो मंत्री बार-बार होटल में जाकर रुक जाते हो, पुलिस के इंटेलिजेंस नागरिकों की सुरक्षा के लिए बजाय यह इंफॉर्मेशन इकट्ठा कर रही है कि इनके विधायक कौन-कौन कूद के बीजेपी में जाने वाले हैं। इनके कौन-कौन मंत्री अमित शाह से बात कर रहे हैं। पिछले साढे चार साल की उम्र में इस तरह की घबराहट है। प्रबुद्धजन सम्मेलन में पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, मदन दिलावर, जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर और नगर निगम उप महापौर पुनीत कर्णावट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें