फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पंचायत चुनाव में मतदान की तस्वीर, जिला परिषद में बीकानेर और पंचायत समिति में बाड़मेर रहे आगे

Fri, 23 Oct 2026 06:41 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में शाम छह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जिला परिषद मतदान में बीकानेर 71.28 फीसदी के साथ सबसे आगे रहा, जबकि पाली में सबसे कम 47.89 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
जयपुर में पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में शाम छह बजे तक उपलब्ध आंकड़ों में जिला परिषद के मतदान प्रतिशत में बीकानेर सबसे आगे रहा, जबकि पाली में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। पंचायत समितियों में बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति में सर्वाधिक 79.55 प्रतिशत मतदान हुआ। उदयपुर की नाई पंचायत समिति भी 79 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर रही। दूसरी ओर, पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में सबसे कम 40.02 प्रतिशत वोट पड़े।

जिला परिषद: बीकानेर में सबसे ज्यादा मतदान

शाम छह बजे तक जिला परिषद के लिए मतदान के जिला-वार आंकड़ों में बीकानेर 71.28 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा। झालावाड़ में 68.35 प्रतिशत और जयपुर में 67.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सबसे कम मतदान वाले जिलों में पाली 47.89 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा। सिरोही में 55.66 प्रतिशत और राजसमंद में 56.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: सोने की ज्वेलरी बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत; पांच बेहोश

जिला परिषद में शाम छह बजे तक मतदान की स्थिति

सर्वाधिक मतदान

प्रतिशत

बीकानेर

71.28%

झालावाड़

68.35%

जयपुर

67.60%

सबसे कम मतदान

प्रतिशत

पाली

47.89%

सिरोही

55.66%

राजसमंद

56.37%

पंचायत समितियां: मंगता में सबसे ज्यादा, रानी स्टेशन में सबसे कम

पंचायत समितियों के आंकड़ों में बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति में 79.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उदयपुर की नाई पंचायत समिति में 79 प्रतिशत और बाड़मेर की आडेल पंचायत समिति में 77.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

सबसे कम मतदान पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में 40.02 प्रतिशत रहा। पाली की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में 45.67 प्रतिशत और सिरोही की कलंदरी पंचायत समिति में 46.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पंचायत समितियों में शाम छह बजे तक मतदान की स्थिति

सर्वाधिक मतदान

जिला

प्रतिशत

मंगता

बाड़मेर

79.55%

नाई

उदयपुर

79.00%

आडेल

बाड़मेर

77.55%

सबसे कम मतदान

जिला

प्रतिशत

रानी स्टेशन

पाली

40.02%

मारवाड़ जंक्शन

पाली

45.67%

कलंदरी

सिरोही

46.51%

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें