पंचायतीराज आम चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान हुआ। जिले में कुल 68.29 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। झोटवाड़ा पंचायत समिति में सबसे अधिक 73.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम 62.87 फीसदी वोट पड़े।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, जयपुर जिले में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता थे। इनमें से 5 लाख 7 हजार 796 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के लिए निर्वाचन दलों को 21 अक्टूबर को श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से ईवीएम और अन्य सामग्री के साथ रवाना किया गया था।
झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा, किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम मतदान
पंचायत समिति के अनुसार मतदान प्रतिशत में झोटवाड़ा सबसे आगे रहा। यहां 73.65 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मौजमाबाद में 71.44 फीसदी और दूदू में 70.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
आठ पंचायत समितियों में मतदान की स्थिति इस प्रकार रही: