फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : बीजेपी की कार्यकारिणी में कोई बदलाव नहीं, केवल निष्क्रिय पदाधिकारी बदलेंगे- मदन राठौड़

Sat, 10 Aug 2024 03:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भाजपा में लंबे समय से चल रही कार्यकारिणी विस्तार एवं बदलाव की चर्चाओं पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विराम लगा दिया है। राठौर ने कहा- कोई बदलाव नहीं होगा, केवल निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह काम करने वालों को लाया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस से बात करते हुए जयपुर में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केवल और केवल निष्क्रिय कार्यकारी को ही बदल जाएगा बाकी की कार्यकारिणी वैसे ही रहेगी। कार्य करने में कोई बदलाव किए जाने का अभी कोई समय और मूड नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के बाद निरंतर रूप से चल रही कार्यकारिणी बदलाव की चर्चाएं उपचुनाव तक थम गई हैं। अधिकांश समय देखा गया है कि जब भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव किया जाता है तो सारी कार्यकारिणी में बदलाव तय माना जाता है। नए अध्यक्ष अपने हिसाब से अपनी कार्यकारिणी बनाते हैं लेकिन प्रदेश में अक्टूबर में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं , इसलिए नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उपचुनाव से पहले किसी भी प्रकार की कंट्रोवर्सी में आने के इच्छुक नहीं नजर आ रहे हैं, वह पहले से स्थापित कार्यकारिणी के साथ ही उपचुनाव में जाने का अपना मन बन चुके हैं।

चर्चा यह भी है कि अगर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपनी टीम में बदलाव करते हैं और नई टीम चुनाव से पहले बनाते हैं तो चुनाव में आने वाले नतीजे की जिम्मेदारी भी फिर प्रदेश अध्यक्ष को ही लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें