फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पाइप लाइन में मरम्मत के चलते 48 घंटे के लिए पेयजल आपूर्ति बाधित, जानिये कहां रहेगा जल संकट

Wed, 20 Mar 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: प्रदेश में बीसलपुर पाइप लाइन में मरम्मत के चलते मालपुरा, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़ रेनवाल और जोबनेर में दो दिन के लिए पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। 
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति बाधित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर-दूदू पेयजल परियोजना ट्रांसमिशन पाइप लाइन में मरम्मत कार्यों के चलते अगले दो दिन तक मालपुरा, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़ रेनवाल एवं जोबनेर में पीने के पानी सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान यहां टैंकर्स से पानी की सप्लाई होगी। जयपुर ग्रामीण के लोगों को भी अगले 2 दिन तक बीसलपुर का पानी नहीं पहुंचेगा। पीने की पानी संकट को देखते हुए पीएचईडी विभाग से लोगों से पानी जमा करने की अपील की है।

विज्ञापन


दरअसल बीसलपुर-दूदू पेयजल परियोजना ट्रांसमिशन मेन प्रथम के मोर, मालपुरा, पचेवर, दूदू, नरेना व सांभर पंप हाउस से जुड़े 539 गांव और 5 कस्बों की 117.50 किमी लंबी ट्रांसमिशन मेन पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसलिए 48 घंटे के शट डाउन की घोषणा की गई है।

मोर एवं मालपुरा पंप हाउस से लाभान्वित 134 गांव एवं मालपुरा कस्बे में पेयजल सप्लाई 19 मार्च को रात 11:30 बजे से शट डाउन पर ले ली गई है, जो 21 मार्च रात 11:30 बजे तक बाधित रहेगी। इसी तरह पचेवर, दूदू पंप हाउस से लाभान्वित 150 गांवों की पेयजल सप्लाई  22 मार्च दोपहर 11:30 बजे तक बाधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें