फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: यूएई के निवेश मंत्री की सीएम भजनलाल शर्मा से भेंट, राजस्थान में निवेश बढ़ाने पर सहमति

Tue, 22 Oct 2024 03:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान में इसी साल होने राइजिंग राजस्थान निवेश सम्मेलन को लेकर मंगलवार को यूएई के निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवैदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा से भेंट करते यूएई के निवेश मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इसी साल होने राइजिंग राजस्थान निवेश सम्मेलन को लेकर मंगलवार को यूएई के निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवैदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। बैठक में संयुक्त अरब अमीरात और राजस्थान के बीच निवेश बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह एमओयू राज्य के विकास और आर्थिक सुधारों में मील का पत्थर साबित होगा। इससे राज्य में नई परियोजनाओं और रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवैदी ने राजस्थान की प्रगति की सराहना की और कहा कि यूएई राजस्थान में निवेश के लिए प्रतिबद्ध है।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह, योगराज मंत्री केके बिश्नोई, मुख्य सचिव सुधांशु पत, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और यूएई के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। बैठक में संयुक्त अरब अमीरात और राजस्थान के बीच निवेश बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह एमओयू राज्य के विकास और आर्थिक सुधारों में मील का पत्थर साबित होगा। इससे राज्य में नई परियोजनाओं और रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवैदी ने राजस्थान की प्रगति की सराहना की और कहा कि यूएई राजस्थान में निवेश के लिए प्रतिबद्ध है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह, योगराज मंत्री केके बिश्नोई, मुख्य सचिव सुधांशु पत, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और यूएई के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें