फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गलत रोल नंबर लिखने पर बेरहमी से छात्र को पीटा, आरोपी शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

Wed, 01 May 2024 11:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गलत रोल नंबर लिखने पर शिक्षक की नाराजगी इतनी बढ़ी की उसने छात्र को बेरहमी से पीट डाला। स्थानीय निवासी द्वारा घटना का ट्वीट करने के बाद शिक्षामंत्री ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के चौहटन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गणपत पतलिया ने प्राथमिक कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षामंत्री मदन दिलावर के आदेश पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक, बाड़मेर कृष्ण सिंह को दिए शिक्षा मंत्री के निर्देश पर शिक्षक गणपत पतलिया को तुरंत निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में गणपत का मुख्यालय बाड़मेर रहेगा, जहां उसे प्रतिदिन हाजिरी देना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि शिक्षक गणपत ने विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की थी क्योंकि उसने अपना रोल नंबर गलत लिखा था। घटना का ट्वीट एक स्थानीय निवासी ने शिक्षामंत्री  मदन दिलावर को किया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें