फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 7 जिलों से 150 करोड़ की जब्ती, पूरे मार्च का आंकड़ा 248 करोड़

Sun, 24 Mar 2024 03:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में अब तक नशीली दवाओं, शराब और अवैध नकद राशि के साथ अब तक 150 करोड़ रुपये की जब्ती की जा चुकी है। पूरे मार्च महीने में लगभग 248 करोड़ रुपये की जब्तियां की गई हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से लेकर अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 248 करोड़ रुपये कीमत की जब्तियां की हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई वस्तुओं की कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियां चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश भर में लगातार जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

7 जिलों से कुल 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की जब्ती

गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के 7 जिलों जोधपुर, पाली, जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, गंगानगर और बाड़मेर से 10-10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संदिग्ध वस्तुएं या नकद राशि बरामद की गई है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक लगभग 32.88 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं की जब्ती जोधपुर में हुई है। इसके साथ ही लगभग 18.61 करोड़ रुपये की जब्ती के साथ पाली दूसरे स्थान पर है।  जयपुर में 17.63 करोड़ रुपये, उदयपुर में 13.70 करोड़ रुपये, भीलवाड़ा में 13.08 करोड़ रुपये, गंगानगर में 12.65 करोड़ और बाड़मेर में  11.17 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं की जब्ती की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें