फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जैसलमेर कलेक्टर के खिलाफ आरएएस एसो. ने सीएम को चिट्ठी लिखी, हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Fri, 16 May 2025 09:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में टकराव एक बार फिर सामने आया है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद (आएएस एसोसिएशन) ने जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार से उन्हें हटाने की मांग की है। इसके लिए एसो. ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में कलेक्टर और एसडीओ के बीच छिड़े घमासान में अब आरएएस एसो. भी कूद गई है। एसो. ने कलेक्टर प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। इसके लिए एसो. ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों जैलसमेर के पोकरण में तैनात आरएएस अधिकारी प्रभोजोत सिंह गिल का कलेक्टर से विवाद हो गया था। इसके बाद प्रभोजोत ने कलेक्टर पर आरोप लगाया कि वे उन्हें मानदंडों के खिलाफ जाकर जांच बंद करने के लिए कह रहे हैं। प्रभोजोत ने इसके लिए एक शिकायती चिट्ठी भी सरकार को लिखी, जिसमें कहा गया है कि ब्याज माफिया के खिलाफ जब पीड़ितों की शिकायत पर उन्होंने कार्रवाई करने के लिए पत्रावली चलाई तो कलेक्टर ने उन्हें अपने चैंबर में बुलाकर धमकाया और जांच बंद करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: Rajsamand:  पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का दौरा, 15 करोड़ की लागत से बने सरकारी स्कूल का किया अवलोकन
विज्ञापन


इससे पहले भी प्रताप सिंह के खिलाफ अपने अधीनस्थों के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। प्रभोजोत सिंह ने कलेक्टर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले को आरएएस एसो. ने बेहद गंभीरता से लेते हुए सरकार से कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही एसो. ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि समय रहते कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसो. हड़ताल पर भी जा सकती है। परिषद ने गुरुवार को इस संबंध में मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें