फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थान दिवस, NRIs के लिए नए विभाग के गठन की तैयारी में सरकार

Tue, 17 Jun 2025 07:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में इस साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थान दिवस आयोजित किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों के लिए अलग विभाग का गठन करने जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवासी राजस्थानियों के लिए राज्य सरकार नए विभाग का गठन करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश में इस साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस आयोजित किया जाएगा। सीएम भजनलाल ने इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अपने आवास पर अधिकारियों की बैठक भी ली है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के योगदान के सम्मान में राज्य सरकार 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सम्मेलन से जुड़ी तैयारियां करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota: मौसम का कहर; तेज बारिश और आकाशीय बिजली से एक की मौत, बैराज के खुले दो गेट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की सहूलियत और उनके मुद्दों के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। राज्य सरकार उनके लिए नए विभाग का गठन करने जा रही है। इस संबंध में सभी जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टरों को नोडल अधिकारी बनाए जाने की गाइड लाइन भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी बुलाए जाएंगे। सम्मेलन में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत सहयोग प्रदान कर रहे प्रवासी राजस्थानियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक आदि क्षेत्रों में योगदान एवं उपलब्धि अर्जित करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें