फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल सहित पूर्व विधायकों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, 11 जुलाई तक मांगा जवाब

Fri, 04 Jul 2025 10:19 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल समेत दो अन्य को अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। देर रात इनके सरकारी आवास पर चस्पा किया गया ये नोटिस बताता है कि बिना अधिकृत हक के सरकारी संपत्तियों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में सांसद हनुमान बेनीवाल, उनके भाई व पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल तथा पूर्व विधायक पुखराज गर्ग को सरकारी आवास खाली नहीं करने के मामले में बेदखली नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस सम्पदा अधिकारी और एडीएम (ज्यूडिशियल) की ओर से जारी किया गया है, जिसमें तीनों को 11 जुलाई तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग ने ज्योति नगर और जालूपुरा क्षेत्र के सरकारी आवासों को लेकर परिवाद दर्ज कराया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन नेताओं को विधायक न रहते हुए भी अब तक आवास खाली न करने पर पहले भी नोटिस भेजे जा चुके हैं लेकिन इनकी तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बेनीवाल की नकारात्मक राजनीति क्षणिक, भाजपा की विकास यात्रा स्थायी, मदन राठौड़ बोले

इस मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई बीती देर रात हुई, जब हनुमान बेनीवाल के जालूपुरा स्थित सरकारी आवास पर बेदखली नोटिस चस्पा किया गया। ये नोटिस सरकार की ओर से यह संकेत स्पष्ट है कि अब बिना अधिकृत हक के सरकारी संपत्तियों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरे मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि संबंधित जनप्रतिनिधि 11 जुलाई तक क्या जवाब देते हैं और स्वेच्छा से आवास खाली करते हैं या प्रशासन को अगली कार्रवाई करनी पड़ेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें