फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 'जब तक 1 करोड़ नहीं, तब तक आम नहीं!', मंदिर निर्माण के लिए थानाधिकारी की अनोखी प्रतिज्ञा

Tue, 17 Jun 2025 06:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: लोगों ने इस नेक पहल में उत्साह के साथ भाग लिया और चार दिन के भीतर ही सवा करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंदिर निर्माण के लिए जुटा दी। इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई।
विज्ञापन
लक्ष्मीनाथ जी का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में एक थानाधिकारी की भावनात्मक अपील ने ऐसा असर दिखाया कि चार दिन में एक करोड़ नहीं, पूरे सवा करोड़ रुपये इकट्ठा हो गए। मामला श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार अभियान से जुड़ा है, जहां चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने एक अनोखी प्रतिज्ञा ली। जब तक मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये एकत्र नहीं हो जाते, तब तक मैं अपना प्रिय फल आम नहीं खाऊंगा।
विज्ञापन


यह घोषणा उन्होंने मंदिर परिसर में चार दिन पहले हुई एक बैठक में की थी। शर्मा की यह सरल लेकिन दिल को छू लेने वाली अपील पूरे कस्बे में आग की तरह फैली। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ और देखते ही देखते चौमूंवासियों ने दिल खोलकर सहयोग देना शुरू कर दिया।

पढ़ें: नाथद्वारा के दीपक बागोरा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल लॉन टेनिस टीम में हुआ चयन
विज्ञापन


लोगों ने इस नेक पहल में उत्साह के साथ भाग लिया और चार दिन के भीतर ही सवा करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंदिर निर्माण के लिए जुटा दी। इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई, जिसमें भगवान लक्ष्मीनाथ को आम अर्पित किए गए। इसके पश्चात थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा को भी आम खिलाकर उनका व्रत तुड़वाया गया।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम ने चौमूं में एक सामाजिक और धार्मिक जागरूकता की मिसाल कायम की है। आमजन का कहना है कि प्रदीप शर्मा जैसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने एक साधारण संकल्प के ज़रिए असाधारण परिणाम हासिल कर दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें