फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हरियाणा में व्यापारी की हत्या बाद NIA की छापेमारी, नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए थे हत्यारे नाबालिग

Wed, 13 Mar 2024 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: हरियाणा में व्यापारी सचिन की हत्या के बाद एनआईए की टीम ने राजस्थान समेत देश के चार राज्यों में छापेमारी की। हत्या में शामिल तीन नाबालिगों से हुई पूछताछ के बाद रोहतक पुलिस ने इसकी जानकारी एनआईए से साझा की थी। जांच एजेंसी ने पूछताछ के बाद जोधपुर, चुरू, झुंझुनू और बीकानेर में दस से ज्यादा जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में बाल सुधार गृह से भागे बाल अपचारियों में शामिल एक नाबालिग ने हरियाणा में एक व्यापारी सचिन की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद नाबालिगों को नेपाल बॉर्डर से पकड़कर लाई रोहतक पुलिस ने एनआईए के साथ इसकी जानकारी साझा की। मामले में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम राजस्थान सहित देश के चार राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। 

विज्ञापन


हत्या करने वाले आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद जोधपुर, चूरू, झुंझुनू और बीकानेर में दस से ज्यादा जगहों पर सर्च जारी है। साथ ही हरियाणा, मध्यप्रदेश और पंजाब में भी तीस से ज्यादा जगहों पर गैंगस्टरों के ठिकानों पर टीमें पहुंची हैं। एजेंसी को इनपुट मिला है कि यहां लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने ठिकाने बना रखे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतक पुलिस की राडार में आए सचिन हत्याकांड के तीन नाबालिगों से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। इन बाल अपचारियों से मिली जानकारी के बाद रोहतक पुलिस ने इसकी जानकारी एनआईए के साथ साझा की। इसके बाद एनआईए ने आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया है, इसके तहत चार राज्यों में कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश के छह जिलों में भी एनआईए ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया है। एनआईए की एक टीम इस मामले में जयपुर जेल में बंद लॉरेंस के गुर्गों से भी पूछताछ करेगी। व्यापारी सचिन के हत्याकांड ने साबित कर दिया है कि लॉरेंस और रोहित गोदारा अपनी गैंग में अब नाबालिगों को शामिल कर रहे हैं। ऐसे में रोहित के लिए अलग-अलग जेलों में बंद उनके गुर्गे नाबालिग अपचारियों की जानकारी उसे दे रहे हैं। एनआईए इन सभी राज्यों की बाल सुधार गृह में बंद नाबालिगों से भी पूछताछ कर सकती हैं। फिलहाल एनआईए इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें