फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पैसे निकालने ATM गए युवक को बातों में उलझाकर कार्ड बदला, खाते से 58 हजार उड़ाए

Thu, 07 Mar 2024 01:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: एटीएम से रुपये निकालने गए एक युवक को वहां पहुंचे दो बदमाशों ने बातों में लगाकर कार्ड बदल दिया और उसके खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को इसका पता चला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापनगर थाना इलाके में एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने उसके खाते से 58 हजार रुपए से ज्यादा की राशि निकाल ली। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी धर्मसिंह कुंभा मार्ग पर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपए निकालने गया था। एटीएम मशीन से रुपए निकालने के दौरान उसके पास दो युवक आकर खड़े हो गए। युवकों ने उसे बातों में लगाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। 

विज्ञापन


मोबाइल पर खाते से 58,260 रुपए निकाले जाने का मैसेज आने के बाद उसे ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने पहले अपना एटीएम कार्ड बंद करवाया और फिर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें